सोमवार, जनवरी 27

अयोध्या का राम मंदिर

अयोध्या का राम मंदिर 


नगरी अति प्राचीन अयोध्या 

युग बीते जब राम हुए थे, 

स्मृतियाँ संजो रखी देश ने 

कैसे अनुपम कर्म किए थे !


कोमल ह्रदय भुजाओं में बल 

अद्भुत संगम  प्रेम-शक्ति का, 

करुणा ने कपीश के दिल में 

 बोया बीज पावन  भक्ति का !


अवसर शतकों बाद मिला है 

नव युग ज्यों  देता है दस्तक,

आज बना विशाल इक मंदिर 

भारत हुआ जहाँ नत मस्तक !


5 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में शनिवार 22 फरवरी 2025 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. जय श्री राम 🚩🙏
    सखी री दियों से जगमग करो डगर को, अयोध्या में श्री राम आए।
    बहुत खूब।

    जवाब देंहटाएं