शनिवार, फ़रवरी 1

आया वसंत



आया वसंत

चल  सखि !  देखें, सरसों फूली 

हर्षाया उर , हर गम भूली !


हुलस उठी बगिया देखो ना 

नव यौवन वृक्षों पर आया 


लतर हरी भयीं भर-भर फूलीं 

गाया मन ने,  हर ग़म भूली !


चल  सखि !  देखें, सरसों फूली 


भँवरे गुन-गुन गायें फागुन 

कोकिल, मोर, पपीहा टेरें 


अमराई की गंध समो ली 

 हर्षाया उर, हर गम भूली !


चल  सखि !  देखें, सरसों फूली

13 टिप्‍पणियां:

  1. बसंत का आगमन, माँ सरस्वती का प्रसाद हर तरफ ... प्रकृति खिल रही है यहाँ पर भी ...

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत शानदार रचना अनीता जी, आपने बसंत का स्वागत बहुत खूब क‍िया है ...वाह

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बहुत आभार दिग्विजय जी, आज ३ फ़रवरी है

    जवाब देंहटाएं
  4. स्वागत व आभार अलकनंदा जी !

    जवाब देंहटाएं
  5. वसंत आगमन का सुंदर चित्रण।

    🌾🌾🌹सरस्वती नमस्तुभ्यं,
    वरदे कामरूपिणी,
    विद्यारम्भं करिष्यामि,
    सिद्धिर्भवतु मे सदा।

    बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🏻🙏🏻

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपको भी बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं रूपा जी !

      हटाएं