खोकर ही पा सकता कोई
अपने भीतर उतर सको तो
स्वाद स्वयं का अगर छको तो,
अंत नहीं पाओगे उसका
मन-राहों से गुजर सको तो !
मीठी-मीठी सी इक पीड़ा
भर लेती आग़ोश में सहज,
स्वपनों का हर जाल टूटता
संग रह जाती इक याद महज़ !
मिट जाने का सुख अनुपम है
मिट कर ग़र यह जान सको तो,
खोकर ही पा सकता कोई
सूत्र अनोखा मान सको तो !
सावन झरता मधु ऋतु आती
मन के मौसम हुए सुहाने,
कल्प वृक्ष नंदन वन उगते
तिल भर भी अभाव कब जानें !
बहुत बहुत आभार दिग्विजय जी!
जवाब देंहटाएंखोकर ही पा सकता कोई
जवाब देंहटाएंWahhh
स्वागत व आभार!
हटाएंसुंदर
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार!
हटाएंबहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार!
हटाएंबहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार!
हटाएंवाह... क्या सुन्दर पंक्तियाँ हैं !
जवाब देंहटाएंअपने भीतर उतर सको तो
स्वाद स्वयं का अगर छको तो,
अंत नहीं पाओगे उसका
मन-राहों से गुजर सको तो !