इम्तहान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इम्तहान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, मार्च 24

झर जायेगा पतझड़ सारा

झर जायेगा पतझड़ सारा



सच को अनदेखा हम करते
फिर उखड़े उखड़े से रहते,
वही देखते जो मन चाहे
वरना नयन मुंदे ही रहते !

सच को जो सच ही मानता
बन द्रष्टा मन लीला जाने,
वही मुक्त होकर रह पाता
पल-पल उसके बने सुहाने !

झर जायेगा पतझड़ सारा
नूतनता हर पल झलकेगी,
कोई भर देगा अमृत भी
गागर जब पूरी निखरेगी !

प्रकृति प्रेम लुटाना जाने
दीवाने हम खुद में खोये
 नजर उठाकर नहीं निहारें
चंदा तारे नभ में सोये !

छोटे-छोटे इम्तहान से
पल भर में ही घबरा जाते
असल परीक्षा शेष अभी है
मिलें मृत्यु से हंसते गाते !  

गुरुवार, जनवरी 16

हाँ

हाँ



हाँ, ढगे गये हैं हम बार-बार
छले गये हैं
 हुए हैं अपनी ही नादानियों के शिकार
कभी दुर्बलताओं के अपनी
मृत्यु से डर कर बेचे हैं अपने जमीर
घृणा के भय से सहे हैं अत्याचार
 हाँ, हुए हैं कम्पित अनिश्चय के भय से
सुरक्षा की कीमत पर तजते रहे हैं निज स्वप्नों को
कभी प्रेम के नाम पर कभी शांति के नाम पर
 कुचल डाले हैं भीतर खिलते कमल
हर बार जब इम्तहान लेने आई है जिन्दगी
 मुँह छिपाए हैं हमने भी
टाला है हर बार अगली बार के लिए
 अपनी आजादी के गीत बस स्वप्नों में गाए हैं
जब मांगी है कीमत किसी ने
नजरें झुका ली हैं हमने भी
पर सुना है.. जब बदल जाते हैं समीकरण
अचानक सब कुछ विपरीत घटने लगता है..