घायल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
घायल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, सितंबर 18

सुख शायद अनजाना सा था




सुख शायद अनजाना सा था

सुख सागर से था मुँह मोड़ा
दुःख के इक प्याले की खातिर,
सुख शायद अनजाना सा था
दुःख ही था अपना परिचित चिर !

अपनी एक पोटली दुःख की
सभी लगाये हैं सीने से,
पीड़ा व संताप जहां है
जाने क्या है उस जीने में !

निज हाथों से घायल करते
तन-मन दोनों को ही निशदिन,
अपना अपना जिनको कहते
बैर निकाला करते प्रतिदिन !

कैसी माया है यह जग की
मन का भेद न जाने कोई,
जिसका दूजा नाम ही पीड़ा
बिन त्यागे न राहत कोई !

या तो शरणागत हो जाएं
या फिर खुद को ही पहचानें,
मन के चक्कर में जो आया
हाल जो होगा वह ही जाने !