सबके दिल की गहराई में
इक भूमि की गोद में उगते
नीम और आमों के तरुवर,
दोनों जीवन को संजोये
इक कटु, दूजा मृदु रस भरकर !
सबके दिल की गहराई में
जीवन का इक अंश छिपा है,
श्रम के कटु प्रयत्न से मिलता
स्नेहिल मृदु आँच में पका है !
दिल की गहराई में दीपक
बिन बाती बिन तेल जल रहा,
श्वासों में अहर्निशा जैसे
सहज मंत्र अनवरत चल रहा !
सुनो ध्यान से, जरा धैर्य से
पल भर ठहरो, झाँको भीतर
राह बनी जाती है ख़ुद ही
हौले-हौले चलना जिस पर !
.jpg)
सुनो ध्यान से, ज़रा धैर्य से, पल भर ठहरो, झाँको भीतर। बहुत सही बात कही आपने।
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार आपका!
हटाएंसुंदर
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार आपका!
हटाएंबहुत बहुत आभार आपका !
जवाब देंहटाएंबेहतरीन सृजन अनीता जी !
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार आपका!
हटाएंबहुत सुन्दर रचना
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार आपका!
हटाएंबेहतरीन
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार आपका!
हटाएं