एक गीत
झूठे-झूठे सपने, झूठे-झूठे वादे
मन ख़ुद से करता है
सच्ची-सच्ची बातों, सच की राहों
से शायद डरता है !
सच की ज्योति जली जो भीतर
उससे आँखें फेरे,
सपनों की इक नदी बह रही
बरबस जिसमें तैरे
झूठे-झूठे रस्तों पर ले जाता
जन्मों से आदत है,
सच का फूल खिला है भीतर
करता न चाहत है !
Bahut hi shandaar likha
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार!
हटाएं
जवाब देंहटाएंआपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 23 सितंबर 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
बहुत बहुत आभार पम्मी जी!
हटाएंसुंदर
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार!
हटाएं