लोहड़ी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लोहड़ी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, जनवरी 13

आप सभी को मकर संक्रांति के पर्व की ढेरों शुभकामनाएँ !

Posted by Picasa
मकर संक्रांति पर कुछ दोहे


मकर राशि में आदित्य का हो रहा प्रवेश
संक्रांति काल लिए आया यह पर्व विशेष !

उत्तर में खिचड़ी कहें पोंगल दखिन में है
लोहरि जो पंजाब में शुभ बिहु असम में है !

लकड़ी का इक ढेर हो शीत मिटाए आग
बैर कलुष जल खाक हों पर्व मनायें जाग !

मीठे गुड में तिल मिले नभ में उड़ी पतंग
लोहरि की इस आग ने दिल में भरी उमंग !

दाने भुने मकई के भर रेवड़ियाँ थाल

अंतर में उल्लास हो चमकें सबके भाल !

अनिता निहालानी
१३ जनवरी २०११