मंगलवार, सितंबर 29

लताजी के जन्मदिन पर

लता मंगेशकर- भारत की महान गायिका

स्वर सम्राज्ञी, कोकिल कंठा
शान विश्व की, आन देश की 
भारत रत्ना लता महान 
सर्वोत्तम पहचान देश की !

हर्षित हुई इंदौर की भूमि
सन २९ में जन्म लिया, 
दीनानाथ, शुद्ध मती की 
सबसे बड़ी दुलारी कन्या !

हृदय नाथ की प्यारी दीदी 
बहनें आशा, उषा, मीना 
नन्हीं उमर में सीखा अभिनय 
सीखा सुर, लय, ताल में गाना I

अमान अली खां हों या अमानत 
लता सदा थीं गुणवती शिष्या
तेरह वर्ष की हुईं अभी थीं 
सर से उठा पिता का साया !

परिवार का बोझ आ पड़ा 
करना पड़ा फिल्मों में काज 
धीरे –धीरे गायन में वह 
सिद्ध हुईं बनी सरताज I

गीत हजारों तब से गाये 
जाने कितने दिल धड़काए 
जन्म दिवस पर लें बधाई 
बार अनेकों यह दिन आये !

2 टिप्‍पणियां: