सोमवार, जुलाई 22

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आप सभी को शुभकामनायें

गुरु पूर्णिमा 

सदगुरु दूत खुदा का न्यारा
उसकी ओर ही करे इशारा I

जग को रब की खबर सुनाये
उस जैसा ही नेह लुटाए I

एक यही लाया पैगाम
कण-कण में व्यापा है राम I

साक्षी है वह परम ब्रह्म का
राज खोलता सृष्टि भ्रम का I

सदगुरु जीवन का संगीत
पोर-पोर से गाये गीत I

सबका पल पल रखता ध्यान
सदा सभी को अपना मान I

सदगुरु दूर करे अज्ञान
प्रेम भरे मिटा अभिमान I

सदगुरु शिखरों पर ले जाये
मन को सुंदर पंख लगाये I

जैसे एक अलौकिक घटना
सदगुरु सुंदर सच्चा सपना I

दूर करे हर चिंता मन की

पकड़ा दे मस्ती जीवन की I

10 टिप्‍पणियां:

  1. गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर
    परम गुरु की सादर वन्दना-

    सादर नमन-

    जवाब देंहटाएं
  2. बेहद सुन्दर........गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  3. गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर सार्थक सुन्दर वन्दना-

    जवाब देंहटाएं
  4. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आप को भी शुभकामनायें...

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुन्दर गुरु वंदना...श्री गुरुवे नमः

    जवाब देंहटाएं
  6. सदगुरु जीवन का संगीत
    पोर-पोर से गाये गीत I

    भावपूर्ण प्रस्तुति गुरु के प्रति .ॐ शांति

    बिन गुरु ज्ञान कहाँ से पाऊँ …।

    जवाब देंहटाएं
  7. भावपूर्ण प्रस्तुति गुरु के प्रति .ॐ शांति

    बिन गुरु ज्ञान कहाँ से पाऊँ …।

    संपर्क सूत्र दे रहा हूँ भागवत के एक समर्पित योगी ,

    yogianandji.org ; www.Youtube.com/gitagurukul;

    www.Youtube.com/yogianandji

    ॐ शान्ति

    जवाब देंहटाएं
  8. रविकर जी, इमरान, माहेश्वरी जी, वीना जी, वीरू भाई, कैलाश जी आप सभी का स्वागत व आभार!

    जवाब देंहटाएं
  9. गुरु गोविंद तो एक है दूजा यह आकार !

    जवाब देंहटाएं