शनिवार, जनवरी 1

मन जैसे मछली सागर में

मन जैसे मछली सागर में

सुख के साथ छिपा है दुःख भी
जाने यह तो संभले मानव,
सुख के पीछे यूँ न भागे
देव न सही, बने न दानव !

प्राण ऊर्जा नभ में बिखरी
मन जैसे मछली सागर में,
व्यर्थ माँगते व्यर्थ खोजते
भरने खाली उर गागर में !

यहीं छिपा वह रत्न अनोखा
सहज प्राप्य वह छिपा कहाँ है,
मन जो घूमे जग में हर पल
लौटे घर हर खुशी वहाँ है !

थम के देखे हंसेगा मानव
हद है अपने इस प्रमाद की,
जिसको खोजा फिरते थकते
सम्पदा वह निज की ही थी !

कैसा अद्भुत खेल रचा है
मन ने कैसा जाल बिछाया,
झूठमूठ ही भरमा खुद को
घर से बाहर ही भटकाया !

स्वयं ही है हर रूप में मानव
स्वयं को ही है दूर किया,
स्वयं ही बोये पथ में काटें
स्वयं को ही मजबूर किया !

अनिता निहालानी
१ जनवरी २०११

12 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही अच्छी कविता.

    आप को सपरिवार नववर्ष 2011 की हार्दिक शुभकामनाएं .

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. स्वयं ही है हर रूप में मानव
    स्वयं को ही है दूर किया,
    स्वयं ही बोये पथ में काटें
    स्वयं को ही मजबूर किया

    बहुत सुन्दर प्रस्तुति ...नव वर्ष की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  3. बेहतरीन रचना। बधाई। आपको भी नव वर्ष 2011 की अनेक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  4. आपको और आपके परिवार को मेरी और मेरे परिवार की और से एक सुन्दर, सुखमय और समृद्ध नए साल की हार्दिक शुभकामना !

    जवाब देंहटाएं
  5. HAPPY NEW YEAR 2011
    WISH YOU & YOUR FAMILY,
    ENJOY,
    PEACE & PROSPEROUS
    EVERY MOMENT SUCCESSFUL
    IN YOUR LIFE.

    जवाब देंहटाएं
  6. bahut hi sundar likhti hain aap.
    bahut achhee kavita .

    नववर्ष २०११ की हार्दिक शुभकामनाएँ.

    .......................
    ऑडियो क्विज़
    हर रविवार प्रातः 10 बजे

    जवाब देंहटाएं
  7. सुख के पीछे यूँ न भागे
    देव न सही, बने न दानव !
    बहुत अच्छी कविता.
    नववर्ष की शुभकामनाएँ...

    जवाब देंहटाएं
  8. कैसा अद्भुत खेल रचा है
    मन ने कैसा जाल बिछाया,
    झूठमूठ ही भरमा खुद को
    घर से बाहर ही भटकाया !


    बहुत सही लिखा है -
    सुंदर रचना -
    नववर्ष की शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  9. स्वयं ही बोया , स्वयं ही काटा ...
    सही कह दिया ...

    नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  10. गहरे अर्थो को समेटती एक सशक्त रचना.

    अनगिन आशीषों के आलोकवृ्त में
    तय हो सफ़र इस नए बरस का
    प्रभु के अनुग्रह के परिमल से
    सुवासित हो हर पल जीवन का
    मंगलमय कल्याणकारी नव वर्ष
    करे आशीष वृ्ष्टि सुख समृद्धि
    शांति उल्लास की
    आप पर और आपके प्रियजनो पर.

    आप को सपरिवार नव वर्ष २०११ की ढेरों शुभकामनाएं.
    सादर,
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  11. अनीता जी,

    बेहतरीन रचना.......इस एक लाइन में सब कुछ कह दिया है आपने.....

    देव न सही, बने न दानव

    जवाब देंहटाएं