बुधवार, मई 20

सत्य क्या है


सत्य क्या है 


देह या आत्मा
जगत या परमात्मा
दुःख या सुख
दोनों या दोनों के परे ?

देह टिकती नहीं, है जगत निरंतर गतिमान, दुःख नहीं भाता
 आत्मा है शाश्वत, परमात्मा अटल, सुख सदा लुभाता  

जो है सदा, ध्रुव, और प्रिय
 हाँ, वह हो सकता है सत्य !

पर... यदि देह न हो तो आत्मा का ज्ञान नहीं होता
संसार न हो परमात्मा कहाँ मिलेगा 
दुःख न सहा हो तो सुख का मोल कौन जान सकेगा 

सो दोनों हैं सत्य !

देह और आत्मा के परे, ब्रह्म  
जगत व परमात्मा से परे, शून्य 
दुःख और सुख से परे, शांति 

 तब तो दोनों से परे भी है सत्य ! 


4 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 21.5.2020 को चर्चा मंच पर चर्चा - 3708 में दिया जाएगा। आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ाएगी।

    धन्यवाद

    दिलबागसिंह विर्क

    जवाब देंहटाएं
  2. देह या आत्मा
    जगत या परमात्मा
    दुःख या सुख
    दोनों या दोनों के परे ?

    लाजवाब प्रश्न.. इस प्रश्न का उत्तर मिल जाये तो इंसान बुद्धत्व को प्राप्त हो ...बहुत ही उम्दा रचना

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह !बेहतरीन सृजन जीवन दर्शन पर आदरणीय दीदी.

    जवाब देंहटाएं