बुधवार, जुलाई 3

एक विजय प्रयाण चल रहा

एक विजय प्रयाण चल रहा


एक विजय प्रयाण चल रहा
हर क्षण इक संग्राम चल रहा,
भेदन, शोधन, संवर्धन का
प्रतिपल इक अभियान चल रहा !

गहन गुफाओं से अंतर की
धाराएँ ऊपर उठती हैं,
सौम्य भाव बहे अम्बर से
संग मेघ रूप धरती हैं !

इक सागर ज्योति का जिस पर  
गहन आवरण अन्धकार का,  
एक परम ऊर्जा सोयी  
इक आनंद है महाकार सा !

कोई अविरत सदा जगाता  
चरैवेति का मंत्र सुनाता,  
दुख दानव बलशाली कितना  
सुख देव की विजय कराता !  

प्रतिपल कोई साथ हमारे
सिर पर हाथ धरे है चलता,
विजय सत्य की ही होती है
स्वपन अगन सा जलता रहता !

दिव्य लोक से आवाह्न इक
अभीप्सा सत्य की जगाये,
आरोहण करने की प्रेरणा
निर्मल मन में भरती जाये !   


6 टिप्‍पणियां:

  1. गहन भावों को सँजोये सुंदर प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  2. बिलकुल सत्य-
    यही जीवन है-
    शुभकामनायें आदरणीया-

    जवाब देंहटाएं
  3. गहन भाव लिए सुंदर प्रस्तुति..

    जवाब देंहटाएं
  4. अति सुन्दर.......एक गहन शांति का आह्वान।

    जवाब देंहटाएं
  5. संगीता जी,रविकर जी, माहेश्वरी जी व इमरान आप सभी का स्वागत व आभार !

    जवाब देंहटाएं