baisakhi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
baisakhi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, अप्रैल 13

बैसाखी के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई !

आयी बैसाखी

जब बजे ढोल, नाचे कृषक
झूमी फसलें, उर में पुलक !
‘नब बर्ष’ हुआ बंगाल में जब
‘पुत्तांडु’ तमिल मनायें सब
केरल में है ‘पूरम विशु’
आसाम में ‘रंगाली बीहू’ !
गुरूद्वारों में रौनक छायी
तब प्यारी बैसाखी आयी !
धूम मचाती भाती हर मन
जन्म खालसा हुआ इसी दिन
अमृत छका पंच प्यारों ने
गुरुसाहब की याद दिलाने
भंगड़ा गिद्दा होड़ लगाते
घर बाहर रोशन हो जाते !
सब के मन पर मस्ती छायी  
तब प्यारी बैसाखी आयी !

अनिता निहालानी
१३ अप्रैल २०११