पुस्तक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुस्तक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, जनवरी 31

पुस्तक विमोचन समारोह में आमंत्रण



पुस्तक विमोचन समारोह में आमंत्रण



प्रिय ब्लॉगर मित्रों,  


आप सभी को यह सूचना देते हुए मुझे अति प्रसन्नता हो रही है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम, प्रगति मैदान में पहली फ़रवरी से लगने वाले आगामी विश्व पुस्तक मेले में मेरी नयी पुस्तक ‘यायावर - यात्रा संस्मरण’ का विमोचन होने जा रहा है। यदि आप दिल्ली  में रहते हैं, अथवा आये हुए हैं, तो चार फ़रवरी की सुबह ग्यारह बजे से एक बजे के मध्य पुस्तक मेले के Hall 4,  Stall Number H-07 में पधारने के लिए सादर आमंत्रित हैं।  


शुक्रवार, जुलाई 12

चाह

चाह 



वह तैरना चाहती है नीले स्वच्छ जल में 

मीन की भाँति 

(पर जल अब विमल शेष ही कहाँ है ?)


वह दौड़ाना चाहती है सर्राटे से 

कार भीड़ भरी सड़कों से निकालते हुए 

या खुले वाहन विहीन मार्गों पर 

(पर ऐसे रास्ते बचे कहाँ है और प्रदूषण बढ़ाने का उसे क्या हक़ है ? )


वह लिखना चाहती है कई बेस्ट सेलर पुस्तकें 

प्रसिद्ध लेखकों की तरह 

( ज्ञान तो पहले से ही बहुत है, उस पर चलना भर  शेष है, फिर 

अहंकार को मोरपंख लगाने से तो मार्ग और लंबा हो जाएगा )


वह बोलना चाहती है फ़र्राटे से कन्नड़, अंग्रेज़ी और कई भाषाएँ 

( पर मौन और मुस्कान की भाषा लोग भूल गये हैं )


वह चित्र बनाना चाहती है 

चटख, चमकीले रंगों से 

( पर आकाश और धरती रंगे जा रहा है कोई अदृश्य कलाकार प्रतिपल) 


वह जो है, जहां है, जैसी है 

वैसी ही जीना चाहती है 

अपने आप में तृप्त 

(आत्मा का साम्राज्य वहाँ है !)