देवी माँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देवी माँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, अक्टूबर 1

देवी माँ

देवी माँ 


अनोखी हैं 

देवी की कथाएँ 

हर तर्क से परे 

मन को विस्मय से भर देने वाली !


देवी के मंत्र विचित्र हैं 

हर अर्थ से परे 

मन को ठहरा देने वाले !


हर कथा हर मंत्र का 

कहीं यही तो लक्ष्य नहीं 

मन को शांत कर देना !


न निर्णय ले  

न संदेह से भरे 

बस थम जाये 

और पहुँच जाये उस अनंत में 

जो आधार है सृष्टि का !


देवी शिव से मिलाती हैं 

ऊर्जा जगाकर 

ज्योति में ले जाती हैं !


सुख, आनंद, ज्ञान 

और प्रेम रूपिणी 

शक्ति स्वरूपा माँ पावन शांति का 

अनंत स्रोत हैं ! 



सोमवार, सितंबर 26

सर्वमंगला मंगल लाए

सर्वमंगला मंगल लाए


जगज्जननी ! महा  मूल प्रकृति !

ज्योतिस्वरूपा वामदेवी,

जगदम्बा, ईशा,  सरस्वती

लक्ष्मी, गंगा, उमा, पार्वती !


अपरा दुर्गा देवी सहाय

जीवन में बाधा जब आए,

भद्र काली करती  कल्याण

माँ अम्बिका दुलार लुटाए !


अन्नपूर्णा भरे भंडार

सर्वमंगला मंगल लाए,  

परम शक्ति चण्डिका अपर्णा 

माँ भैरवी भय हर ले जाय ! 


 शुभ ललिता आनंददायिनी

जीवन दात्री माँ भवानी,

मुकाम्बिका माँ त्रिपुर सुन्दरी

कुमुदा, कुंडलिनी, रुद्राणी !