सोमवार, सितंबर 26

सर्वमंगला मंगल लाए

सर्वमंगला मंगल लाए


जगज्जननी ! महा  मूल प्रकृति !

ज्योतिस्वरूपा वामदेवी,

जगदम्बा, ईशा,  सरस्वती

लक्ष्मी, गंगा, उमा, पार्वती !


अपरा दुर्गा देवी सहाय

जीवन में बाधा जब आए,

भद्र काली करती  कल्याण

माँ अम्बिका दुलार लुटाए !


अन्नपूर्णा भरे भंडार

सर्वमंगला मंगल लाए,  

परम शक्ति चण्डिका अपर्णा 

माँ भैरवी भय हर ले जाय ! 


 शुभ ललिता आनंददायिनी

जीवन दात्री माँ भवानी,

मुकाम्बिका माँ त्रिपुर सुन्दरी

कुमुदा, कुंडलिनी, रुद्राणी !


9 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत बहुत आभार कामिनी जी!

    जवाब देंहटाएं
  2. संगीता जी, जिज्ञासा जी व अनीता जी आप सभी का स्वागत व आभार !

    जवाब देंहटाएं