शब्द. पंख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शब्द. पंख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, दिसंबर 26

नया वर्ष आने वाला है



नया वर्ष आने वाला है

शब्दों में यदि पंख लगे हों
उड़ कर ये तुम तक जा पहुँचें,
छा जाएँ इक सुख बदली से
भाव अमित जो पल-पल उमगें !

एक विशाल लहर सागर सम
अंतरिक्ष में नाद उमड़ता,
हुआ तरंगित कण-कण भू का
आह्लाद अम्बर तक फैला  !

आगत का स्वागत करने को
 उत्सुक हैं अब दसों दिशाएं,
करें सभी शुभ अभिलाषा जब
कंठ कोटि मंगल ध्वनि गायें !

हर पल मन अभिनव हो झूमे
नित नूतन ज्यों भोर सँवरती,
बाँध सके नहीं कोई ठौर
कहाँ कैद कुसुमों में सुगन्धि !