शनिवार, सितंबर 14

लड़कियाँ

लड़कियाँ



बड़ी समझदार, थोड़ी नादान
खुद से अनजान, करतीं पहचान
वर्तमान और भविष्य की
कड़ी लड़कियाँ !

हवा सी तेज, पानी सा बहाव
 हिरनी सी चाल, डाली सा झुकाव
चुनौती दें आँखों से हर  
घड़ी लड़कियाँ !

चेहरों पे ओज, कांधे पे बोझ
ऊँची चढाइयाँ तय करें रोज
हंसती खिलखिलाती सी
 लड़ी लड़कियाँ !

अंतर में प्यार, हिम्मत अपार
 बिखरे जहाँ को, दे पल में संवार
 धरती की अंगूठी में
 जड़ी लड़कियाँ !

24 टिप्‍पणियां:

  1. वाह, अंतिम पंक्तियों में तो कमाल हो गया

    जवाब देंहटाएं
  2. फिर भी न जाने क्यों इनके महत्त्व को नकारता आता है समाज । बहुत सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर भावमय रचना ... लडकियां तो फूलों की तरह होती हैं ... खुशबू लिए होती हैं ...

    जवाब देंहटाएं
  4. धरती की अंगूठी में
    जड़ी लड़कियाँ !
    ***
    वाह! कितने सुन्दर उदगार!

    जवाब देंहटाएं
  5. लड़कियाँ- एक सर्वश्रेष्ठ कविता..

    जवाब देंहटाएं
  6. अंतर में प्यार, हिम्मत अपार
    बिखरे जहाँ को, दे पल में संवार
    धरती की अंगूठी में
    जड़ी लड़कियाँ !..... क्या सुन्दर विचार प्रस्तुत किये हैं .. ववाह!
    आपकी इस उत्कृष्ट रचना की प्रविष्टि कल रविवार, 15 सितम्बर 2013 को ब्लॉग प्रसारण http://blogprasaran.blogspot.in पर भी... कृपया पधारें ... औरों को भी पढ़ें |

    जवाब देंहटाएं
  7. अंतर में प्यार, हिम्मत अपार
    बिखरे जहाँ को, दे पल में संवार
    धरती की अंगूठी में
    जड़ी लड़कियाँ !

    बन रानी झांसी ,

    दें किसी कू भी पछाड़

    अजेय लडकियां

    जवाब देंहटाएं
  8. " जग-मुद्रा में बिटिया का सुन्दर नग जडा ।" दुनियॉ की सुन्दरतर कृति -'बेटी ।'

    जवाब देंहटाएं
  9. ब्लॉग प्रसारण लिंक 5 - लड़कियाँ [अनीता]
    वाह आदरणीया कितनी सुन्दरता से आपने लड़कियों को परिभाषित किया है उनके गुण बताये हैं आपने और अंतिम बंद तो मुग्ध कर दिया ढेरों बधाई स्वीकारें.
    अंतर में प्यार, हिम्मत अपार
    बिखरे जहाँ को, दे पल में संवार
    धरती की अंगूठी में
    जड़ी लड़कियाँ ! वाह वाह क्या उपमा दी है आपने.

    जवाब देंहटाएं
  10. शुक्रिया आपकी स्नेह पूर्ण टिप्पणियों का। आप लोगों के लिए ही लिखा जा रहा है गीता भावार्थ।

    जवाब देंहटाएं
  11. मत समझना इनको निर्बल, हिम्मत में किसी से कम नहीं लडकियाँ..... बहुत सुन्दर |

    जवाब देंहटाएं