सोमवार, दिसंबर 1

शांति सरवर मन बने

शांति सरवर मन बने



शांत मन ही ध्यान है 

ईश का वरदान है, 

सिंधु की गहराइयाँ 

अनंत की उड़ान है !


आत्मा के द्वार पर 

ध्यान का हीरा जड़ें,

ईश चरणों  में रखी  

भाग्य रेखा ख़ुद पढ़ें !


 जले भीतर ज्ञान अग्नि

 शांति सरवर मन बने,

अवधान उपज प्रेम से, 

कर्म को नव दिशा दे !


लौट आये उर सदन 

ऊर्ध्वगामी गति मिले,  

टूट जायें सब हदें 

फूल अनहद के खिलें !  


14 टिप्‍पणियां:

  1. शांत मन ही ध्यान है....
    बहुत सुंदर अभिव्यक्ति ।
    सस्नेह
    सादर।
    ----
    नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना मंगलवार २ दिसम्बर २०२५ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. भाग्य रेखा पढने के लिए दिव्य दृष्टि भी चाहिए ....

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अर्जुन सा जिज्ञासु बनना होगा, तब कृष्ण स्वयं ही दिव्य दृष्टि देते हैं, स्वागत व आभार!

      हटाएं