शनिवार, मार्च 21

कविता दिल की भाषा जाने

कविता दिल की भाषा जाने

 

वाणी अटकी, बोल न फूटे

 अंतर का चैन कोई लूटे,

कविता दिल की भाषा जाने

कितने कूल-किनारे छूटे !

 

रागी मन बनता अनुरागी

भीतर कैसी पीड़ा जागी,

पलकों में पुतली सा सहेजे

भीतर लपट लगन की लागी !

 

उर में प्रीत भरे वह करुणा

डबडब नयना करें मनुहार,

छलक-छलक जाये ज्यों जल हो

गहराई में छिपा था प्यार !

 

सरल, तरल बहता मन सरि सा

घन बन के जो जम ना जाये,

अंतर उठी हिलोर उलीचे

नियति लुटाना, कवि कह जाये !

 

 

14 टिप्‍पणियां:

  1. भाव मन गहरे छू जाए दिल की बात दिल ही जाने । सरलता , प्रेम और हृदय में बसी करुणा का ही विश्वास है, जो जी लाये जा रहा है । हर विपत्ति में साथ होना का भरोसा हर खुशी में साथ होने का वायदा , सुंदर कविता ।

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में रविवार 22 मार्च, 2026 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  3. रागी मन बनता अनुरागी
    जरूरत है अनुराग की
    सुन्दर रचना wahhh

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ही सुंदर रचना है। बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आपको।

    जवाब देंहटाएं
  5. Such a heart warming composition! The words flow like a gentle breeze calming the mind

    जवाब देंहटाएं