प्रेम
प्रेम - आत्मा के फूल की सुगंध !
जो कभी एक बीज था
अपने आप में सिमटा
ऊर्जा भीतर छिपाये
मिटकर बीज ही
एक दिन फूल उगाये !
प्रेम - जब तक ढका है
क्रोध, घृणा और अधिकार भावना से
तब तक खिला ही नहीं
मुक्त होकर सारे विष से
बन जाता है सुवास अंतर की !
जब खो जाती है हर शिकायत
घटता है पूर्ण स्वीकार
तभी खिलता है
आत्मा का फूल !
फैलाता सुवास
पराकाष्ठा है जो चेतना की
तभी तो चढ़ाये जाते हैं
फूल देवालय में
देवता सुगंध है अस्तित्त्व की
वैसे प्रेम सुगंध है मन की !

जवाब देंहटाएंआपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 17 अक्टूबर 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
बहुत बहुत आभार पम्मी जी!
हटाएंसुंदर सृजन
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार!
हटाएं