सरस बना पल-पल आ डोले
सुख आशा में जाने कितने
दुःख के बीज गिराए पथ में,
जिन्हें खोलने के गुर सीखें
बाँधे बंधन निज हाथों से !
एक बूंद भी विष की जग में
जीवन हर लेने में सक्षम,
धूमिल सी भी कोइ कामना
ढक देती अंतर का दर्पण !
यहाँ लगा बाजार चाह का
होश कहाँ से जगे हृदय में,
फूलों से जो सज सकता था
कंटक उगते मार्ग प्रणय में !
प्रथम कदम को दिशा मिले गर
खुदबखुद राहें खुलीं, गातीं,
सरस बना पल-पल आ डोले
जन्मों की अकुलाहट जाती !
