राम  
ग्रीष्म-शीत आते औ' जाते, 
सदा वसन्त राम अंतर में, 
संध्या के स्वर सदा गूँजते 
रात्रि-दिवस की हर बेला में !
कोना-कोना होता गुंजित 
कोकिल के मधुरिम गीतों से,
सदा महकता उर का उपवन 
ब्रह्म कमल की मृदु सुगन्ध से !
समता का शुभ अनिल विचरता 
रस की खानों से मधु रिसता,
शशधर की शीतल आभा से 
भीगा हुआ प्रेम भी झरता !
उर सरिता के ठहरे जल में 
प्रातः अरुण निज मुखड़ा धोता,
दिन भर विचरण करता नभ में 
 आ पुनः वहीं विश्रांति पाता  !

 
बहुत सुन्दर रचना।
जवाब देंहटाएं
जवाब देंहटाएंउर सरिता के ठहरे जल में
प्रातः अरुण निज मुखड़ा धोता,
दिन भर विचरण करता नभ में
आ पुनः वहीं विश्रांति पाता !
बहुत बहुत सुंदर कल्पना