अनुराग बहे भीतर
जड़ता से मुक्त हृदय
आओ नव सृजन करें,
बिखरा दें श्रम सीकर
सुमनों से धरा भरें !
संतोषी अंतर मन
पुलकित हो गात सदा,
जीवन को खेल समझ
बढ़ती हो बात सदा !
विराग ना राग रहे
अनुराग बहे भीतर,
उन्माद पिघल जाये
बस जाग रहे भीतर !
भावों के दीप जलें
विवाद ना शुष्क करें
उर सदा कृतज्ञ रहे
जन्मों का दर्द हरें !
अग्निमयी बुद्धि जले
भीतर आनंद पले,
युग-युग से मुरझाया
जीवन का पुष्प खिले !
.jpg)
वाह
जवाब देंहटाएंस्वागत व आभार!
हटाएं
जवाब देंहटाएंआपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 4 फरवरी 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
अथ स्वागतम शुभ स्वागतम।
बहुत बहुत आभार पम्मी जी!
हटाएं