निर्माण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
निर्माण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, नवंबर 1

नव भारत का निर्माण करें

नव भारत का निर्माण करें 


स्वर्णिम युग इस भू पर लाने 

योग धर्म का ध्वज लहराने, 

व्यर्थ जले,  रहे शेष सार्थक

मिलकर हम यही प्रयास करें !


नव भारत का निर्माण करें !


तोड़ें हर गढ़ रूढ़िवाद का 

कट्टरता औ' मिथ्या हठ का, 

झूठे दुर्ग, क़िले जो भीतर 

मतान्धता के सम्पूर्ण गिरें !


नव भारत का निर्माण करें !


नए हृदय की कोमल भू पर 

चट्टानों सम निर्णय लेकर,  

शिव जैसे कैलाश विराजें 

मानवता  उच्च  उड़ान भरे !


नव भारत का निर्माण करें !


किसने रोका है कदमों को 

स्वार्थ हृदय से झर जाने को,  

प्रतिपल बने चेतना पावन 

शुभ मुल्यों  का सम्मान करें !


नव भारत का निर्माण करें !