world disabled day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
world disabled day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, दिसंबर 2

विश्व विकलांग दिवस

 
Posted by Picasa
विश्व विकलांग दिवस

आज मैं आपका परिचय ‘मृणाल ज्योति’ से कराना चाहती हूँ, जो विकलांगों के पुनर्वास के लिये बनी एक गैर सरकारी संस्था है. जिसका मुख्य उद्देश्य है उन बच्चों की जल्दी से जल्दी पहचान करना जो किसी न किसी विकलांगता का शिकार हैं तथा उन्हें समुचित इलाज व शिक्षा की सुविधा देकर समाज में सम्मान पूर्वक जीने के योग्य बनने में मदद करना. आज यहाँ सभी लोग उत्साह से भरे हैं, पर सदा ऐसा नहीं होता, यहाँ आने वाले कुछ बच्चों का जीवन बेहद कठिन है, कुछ दिन पूर्व यहाँ ‘बढ़ते कदम’ नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, [एक जागरूकता अभियान जो पूरे देश में चलाया जा रहा है]

मृणाल ज्योति

ज्योति स्नेह की
आत्मीयता की, अपनेपन की
सहानुभूति की , सेवा की
झर-झर झरती स्वतः हृदय से
मृणाल ज्योति के !

एक प्रकाश स्तम्भ सम चमके
हरता तिमिर जहां से,
कुछ सूने अंतर भर उठते
कुछ परिवार स्नेह पा खिलते,
कुछ नन्हें मुस्काने पाते
कुछ यौवन कौशल पा जाते
आश्रय मिलता विकलांगों को
मुरझाने से बचपन बच जाते !

विद्या स्थल भी, कर्म स्थल भी
जीवन की कठोर सहता,
दर्द छुपाये अपने भीतर
कितनी पीड़ाएँ है सहता,
किन्तु न विचलित, सदा समर्पित
और बिखेरे ज्योति प्यार की
करुणा की, औदार्य की
मरहम रखता रिसते मन पर
झर झर झरता स्नेह हृदय से
मृणाल ज्योति के !

अनिता निहालानी
३ दिसंबर २०१०