रविवार, अगस्त 16

स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएँ

स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएँ  


धर्म व अर्थ, काम और मोक्ष 

चारों का पुरुषार्थ कर रहा,  

भारत विकसित देश बनेगा 

हर कार्य उस हितार्थ कर रहा !


गौरवशाली परंपरा को 

जारी रखता आया भारत, 

योग-ध्यान सबको सिखलाकर 

विश्व-मित्र बन गया है भारत !


राजमार्ग राष्ट्रीय बन रहे 

 हवाई अड्डे, मेट्रो, बंदर,

नयी-नयी रेलें नित चलतीं 

हरित ऊर्जा बढ़े निरंतर ! 


कृषकों का सम्मान बढ़ाया

डिजिटल भारत राह दिखाये, 

गगनयान अभियान चल रहा 

  अस्त्र-शस्त्र स्वदेशी बनाये ! 


एआई के क्षेत्र में आगे 

हर किशोर, युवा सक्षम है, 

भारत की नज़रें आगे हैं 

हर सीमा उसके हित कम है !


 

1 टिप्पणी:

  1. अच्छा है सकारात्मकता दिखाना | बाकी आपको भी शुभकामनाएं स्वतंत्रता दिवस की :)

    जवाब देंहटाएं