स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएँ
धर्म व अर्थ, काम और मोक्ष
चारों का पुरुषार्थ कर रहा,
भारत विकसित देश बनेगा
हर कार्य उस हितार्थ कर रहा !
गौरवशाली परंपरा को
जारी रखता आया भारत,
योग-ध्यान सबको सिखलाकर
विश्व-मित्र बन गया है भारत !
राजमार्ग राष्ट्रीय बन रहे
हवाई अड्डे, मेट्रो, बंदर,
नयी-नयी रेलें नित चलतीं
हरित ऊर्जा बढ़े निरंतर !
कृषकों का सम्मान बढ़ाया
डिजिटल भारत राह दिखाये,
गगनयान अभियान चल रहा
अस्त्र-शस्त्र स्वदेशी बनाये !
एआई के क्षेत्र में आगे
हर किशोर, युवा सक्षम है,
भारत की नज़रें आगे हैं
हर सीमा उसके हित कम है !

अच्छा है सकारात्मकता दिखाना | बाकी आपको भी शुभकामनाएं स्वतंत्रता दिवस की :)
जवाब देंहटाएं