चन्द्रयान तीन
चन्द्रयान ने जोड़ दिया है
भारत को फिर एक बार
मंदिर-मंदिर और घर घर
चढ़ा रहे हैं लोग भगवान को माला-हार
इस बार विक्रम को सफलता मिले
इसकी माँग रहे हैं मन्नतें
वैज्ञानिकों ने वर्षों तक बहाया है स्वेद
और खोयी है रातों की नींद
उसका उन्हें फल मिले
यह यान भारत के मस्तक पर चाँद सा टीका है
दुनिया में उसे मिलेगा सम्मान
उससे भी बढ़कर दुनिया को लाभ मिले
यह उसका एक तरीक़ा है
सुबह से टीवी पर एंकर समझा रहे हैं
सॉफ्ट मून लैंडिग के ग्राफ़ दिखा रहे हैं
हरेक का मन उत्सुकता से भरा है
कब आएगा वह पल
जिसके लिए सदियों से
मानव ने इंतज़ार किया है
एक दिन चाँद पर बनेगी मानव बस्ती
उसकी बुनियाद शायद आज ही रखी जाये
पानी है या नहीं वहाँ
इसकी पड़ताल की जाये
विक्रम भारत का है
भारत सबका है
क्योंकि 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का मंत्र
यहीं से गाया गया है
चंद्रमा को शिव के मस्तक पर
यहीं तो बैठाया गया है !
