सूर्य देव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सूर्य देव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, जनवरी 12

सूर्य देव राशि बदलेंगे

सूर्य देव राशि बदलेंगे


संधिकाल आया ऋतुओं का 

रुत शीत विदा लेने को है,  

खेतों में सरसों फूलेगी 

कुसुमाकर अब दूर नहीं है !


धरा घूमती निशदिन अनथक

सूर्य देव राशि बदलेंगे,

आम्र वाटिका महक उठेगी

तिल गुड़ के उपहार बँटेगे !


माना शीतल पवन अभी भी 

हाड़ कँपाती हुई बहेगी, 

किंतु आ रही आहट कोई 

सूर्य  रश्मियाँ यही कहेंगी !


खिचड़ी पोंगल की सुगंध से 

महक उठेंगे सब घर आँगन,  

रंग-बिरंगी कनकैया से 

 होगा सज्जित यह नीलगगन  !


लोहरी  की अग्नि ज्वाला में 

मन से हर इक  भेद मिटेगा, 

मकर संक्रांति पर एक हुआ 

भारत नई दिशा पकड़ेगा !