सोमवार, अक्टूबर 12

जग के भीषण कोलाहल में



जग के भीषण कोलाहल में 



देवी माँ हर उर में बसतीं 

निर्मल,मृदुल प्रेरणा भरतीं, 

जग के भीषण कोलाहल में 

अति धीरज से मार्ग दिखातीं !


शक्ति का कोई स्वरूप हो 

सुख-आनंद से भर देता है, 

शक्तिहीन को जग यह सारा 

सदा किनारे कर देता है !


शक्तिशाली ही जयी होता 

जग से निज पहचान बनाता, 

अपने हिस्से का श्रम देकर 

सुंदरता की खान बढ़ाता !


अष्टलक्ष्मी देवी बाँटती 

सुख-धान्य और शिक्षा का बल, 

व्यक्ति, समाजों, परिवारों में 

सहज प्रगति करने का संबल !


 कर आज आराधना माँ की 

ज्ञान भरें मन में यह पावन, 

 जगत है उसकी क्रीड़ास्थली  

सहभागी बन जीयें जीवन !



 

2 टिप्‍पणियां:

  1. जग के भीषण कोलाहल में

    अति धीरज से मार्ग दिखातीं !
    अत्यंत सत्य वचन। बहुत सुंदर भाव और रचना। नवरात्र की बधाई🙏🏼

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. स्वागत व आभार, आपको भी नवरात्र पर शुभकामनाएँ!

      हटाएं