सत्य
मन ख़ाली है
और इसे ख़ाली रखना
अस्तित्त्व का काम है
किसी ने इसे ख़ाली रखा है
बातें आती हैं
कहीं बाहर से
और कोई भी इसे देख सकता है !
जो अनासक्त है
वही ख़ाली है
जो निर्दोष है
उसे ही चुना जाता है
जो ख़ाली है
वही समस्या से मुक्त है !
इस दुनिया में चाहने योग्य
क्या कुछ भी नहीं ?
सत्य क्या है
कोई नहीं जानता
जब मन मौन होता है
वह स्वयं के साथ होता है
सत्य के साथ होता है !
.jpg)