कर्मवीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कर्मवीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, मई 1

आज मजदूर दिवस है

आज मजदूर दिवस है 


आएं, श्रम का हम सम्मान करें 
कर्मठ मजदूरों का मान करें 
जिनके बल पर बनती हैं सड़कें 
महल-दुमहले उठ जाते नभ में देखते-देखते 
हजारों मीलों तक रेलों की पटरियां बिछतीं
बीहड़ जंगलों से जो गुजरतीं 
कूप गहरे तेल के या जल के भी हों 
खोदने में पल भर की ना देरी लगाते 
खेत-खलिहान में काम जुटे रात-दिन  
धूप-वर्षा, शीत लहर सहते
आज वे बेघर हुए या घरों से दूर 
महामारी के सताये 
जाने कैसा जीवट उनके मनों की 
गहराई में वास करता 
नहीं,  संभव नहीं कि,  कभी उनके 
श्रम का प्रतिदान कुछ हम दे सकें 
कम से कम अदम्य साहस सराहें 
देखकर अप्रतिम योगदान उनका 
देश के चहुँमुखी विकास में 
आज कर्मवीर कहकर पुकारें !