भंडार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भंडार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, दिसंबर 14

जग में जितना ढूँढा उसको


जग में जितना ढूँढा उसको


क्या कोई ऐसा प्रांगण है
उगे जहाँ हैं सुरभि कमल ?
जहाँ पहुँच कर दोनों मिलते
 परम ब्रह्म व जीव अमल !

जग में जितना ढूँढा उसको
कहीं न पाया अविरत प्यार,  
होश जगे तो भीतर झाँकें,
सुना जहाँ है इक भंडार !

पल-पल जन्मे पल-पल हत हो,
इस सृष्टि का इक-इक कण-कण
यह तन एक नगर है जिसमें,
 छिपे हुए हैं अगणित पल-क्षण !

भुला दिया है जिसको हमने,
वह अपना ही होगा विस्तार
याद आ जाये जिस पल उसकी ,
शायद मिल जायेगा प्यार !