भाईदूज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भाईदूज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अक्टूबर 28

कहाँ मिलेंगे कोमल रिश्ते


कहाँ मिलेंगे कोमल रिश्ते  

दीवाली अभी गयी नहीं है
भाई दूज  है याद दिलाता,
बहना के अंतर में निर्मल
स्नेह की पावन धार बहाता !

पुलक जगी कैसी भीतर जब
फोन की घंटी थी खनकाई,
कानों में भाई-भाभी की
प्रीत भरी जब ध्वनि सुनाई !

हफ्तों पहले भेज दिया था
बहुत सहेज के अक्षत-केसर,
मुहं मीठा करने को बांधा
छोटी सी पुडिया में शक्कर !

सदा सुखी हो प्रियजनों सँग 
यही दुआ मन आज दे रहा,
सहज हृदय की गहराई से
सबके हेतु यही कह रहा !

स्नेह ही है जीवन की थाती
दिल में इसे समाये रहते,
जग में सब कुछ मिल सकता है
कहाँ मिलेंगे कोमल रिश्ते !
� �P�