सेना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सेना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, मई 7

युद्ध

युद्ध 


छाने लगे युद्ध के बादल 

पर भय नहीं दिल में किसी के

अटूट भरोसा है भारतीय सेना पर 

शौर्य और वीरता के चर्चे सुने 

देखी उनकी दरियादिली 

बन सहायक अन्य देशों के 

शांति सेना में बहादुरी के परचम लहराते 

निश्चिंत है हर भारतीय 

युद्ध सीमा पर लड़ा जाएगा 

भारत को अपना दुश्मन मानता है 

उस पाकिस्तान को 

कड़ा जवाब दिया जाएगा 

  प्रधानमंत्री संयत

देश की योजनाओं को 

करते कार्यान्वित 

रक्षा मंत्री स्थिर 

देते देश को आश्वासन 

विपक्षी प्रश्न पूछ-पूछ 

वातावरण को हल्का बनायें 

यदि कुछ न कहें तो 

कहीं लोग उनको भूल न जायें 

 तंग आ चुकी जनता 

आतंक के आकाओं से 

अब आर-पार की लड़ाई होनी है 

 राह की हर बाधा मिटा 

देश को नई फसल बोनी है !


मंगलवार, अक्टूबर 24

विजयादशमी

विजयादशमी 

माँ को पूज कर राम ने

पाया विजय का वरदान, 

किया विनाश दशानन का 

मिला दुनिया में सम्मान !


राम तभी अवतार बने 

जिस पल निज शीश झुकाया, 

विधिपूर्वक करी प्रार्थना 

अहम् भाव पूर्ण मिटाया !


सीता से फिर हुआ मिलन 

दोनों के सब कष्ट मिटे, 

सेना में जय घोष उठा 

अंधकार के मेघ छँटे !


हम निज अल्प प्राप्ति पर भी 

गर्वित हों कब शोभा दे,   

माँ की शक्ति से ही सदा 

तन-मन का अस्तित्व रहे !


वही करावन हारा है 

उसी को सौंपें हर भार 

हल्के हो जगत में रहें 

यदि करना स्वयं उद्धार !