ललिता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ललिता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, सितंबर 26

सर्वमंगला मंगल लाए

सर्वमंगला मंगल लाए


जगज्जननी ! महा  मूल प्रकृति !

ज्योतिस्वरूपा वामदेवी,

जगदम्बा, ईशा,  सरस्वती

लक्ष्मी, गंगा, उमा, पार्वती !


अपरा दुर्गा देवी सहाय

जीवन में बाधा जब आए,

भद्र काली करती  कल्याण

माँ अम्बिका दुलार लुटाए !


अन्नपूर्णा भरे भंडार

सर्वमंगला मंगल लाए,  

परम शक्ति चण्डिका अपर्णा 

माँ भैरवी भय हर ले जाय ! 


 शुभ ललिता आनंददायिनी

जीवन दात्री माँ भवानी,

मुकाम्बिका माँ त्रिपुर सुन्दरी

कुमुदा, कुंडलिनी, रुद्राणी !