सरस्वती पूजा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सरस्वती पूजा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, फ़रवरी 4

वसंत पंचमी


वसंत पंचमी 

माघ मास के शुक्ल पक्ष की

तिथी पंचमी जब भी आती,

खिलते दिगंत, आता वसंत

सरस्वती पूजा शुभ भाती !


विद्या, बुद्धि, ज्ञान, वाणी, श्री 

मेधा, प्रज्ञा, धी, स्मृति, ब्राह्मी ,

माँ भारती, हंसविराजती 

आद्या शक्ति परमेश्वर की !


वीणापाणि, श्वेताम्बरा माँ 

कुमुदी, शारदा अनगिन नाम,

भाषा, इला, गो, वाग्देवी 

बारम्बार है तुम्हें प्रणाम!


श्वेत हंस वाहन अति सुंदर

 आसन पंकज श्वेत विराजे,

दो हाथों में वाद्य उठाये

वेद, पुहुप बाक़ी में साजे !


अमृतमय, हो प्रकाश पुंज तुम

शुभ कृपा बरसती है प्रतिपल,

शुद्ध प्रेममय, हे  तेजोमय 

अंतर में बसो सदा अविचल !

शुक्रवार, जनवरी 23

वसंत पंचमी पर शुभकामनायें

सरस्वती पूजा



गा रही है वाक् देवी  
गूँजती सी हर दिशा है,
शांत स्वर लहरी उतरती
शुभ उषा पावन निशा है !

श्वेत दल है कमल कोमल
श्वेत वसना वीणापाणि,
राग वासन्ती सुनाये
वरद् हस्ता महादानी !

ज्ञान की गंगा बहाती
शांति की संवाहिका वह,
नयन से करुणा लुटाये
कला की सम्पोषिका वह !

भा रही है वाग् देवी
सुन्दरी अनुपम सलोनी,
भावना हो शुद्ध सबकी
प्रीत डोरी में पिरोनी !

जग उठे मेधा जो सोयी
अर्चना तब पूर्ण होगी,
ताल-लय जीवन में प्रकटे
साधना उस क्षण फलेगी ! 

सोमवार, फ़रवरी 7

सरस्वती पूजा भाती

सरस्वती पूजा भाती

माघ मास के शुक्ल पक्ष की
 तिथी पंचमी जब आती,
खिलते दिगंत, आता वसंत
 सरस्वती पूजा भाती !

विद्या, बुद्धि, ज्ञान, वाणी की
मेधा, प्रज्ञा, धी, स्मृति की,
माँ भारती, हंसवाहिनी
आद्या शक्ति परमेश्वर की !

वीणापाणि, श्वेताम्बरा
कुमुदी, गिरा अनेकों नाम,
भाषा, वाक्, वाग्देवी
बारम्बार तुम्हें प्रणाम!

श्वेत हँस वाहन सुंदर
श्वेत कमल आसन विराजे,
दो हाथों में वाद्य उठाये
वेद, पुष्प शेष में साजे !

अमृतमय, प्रकाश पुंज तुम
कृपा बरसती है प्रतिपल,
शुद्ध प्रेममय, तेजोमय हे  
मन में बसो सदा अविचल !

अनिता निहालानी
७ फरवरी २०११