मन पाए विश्राम जहाँ
नए वर्ष में नए नाम के साथ प्रस्तुत है यह ब्लॉग !
मन चाँद
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं.
सभी संदेश दिखाएं
मन चाँद
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं.
सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, जनवरी 31
कोई
कोई
एक नीड़ है जग यह सारा
कोई समेटे है अपने पंखों की आंच में
और पोषता है जीवन को अहर्निश
चेतना की अखंड धार से
कोई रखे है आँख अपनी सन्तान पर
उड़ने का देता है हर अवसर
देखता रहता है हर छलांग आह्लाद से
प्रसन्न होता, जब भर जाता है आसमान गुंजार से !
शुक्रवार, फ़रवरी 3
चाँद झलकता है
चाँद झलकता है
जब सो जाती है झील
नहीं उठती कोई भी लहर
उसके आंचल पर
तब चाँद झलकता है
बिखर जाती है ज्योत्स्ना
और भर जाती सुवास
पर हल्की सी लहर भी
तोड़ देती है प्रतिबिम्ब
बिखर जाती चांदनी
खो ही जाती है
उथल-पुथल में
थम जाए पल भर मन
कुछ भी न आने दें
मध्य में अपने और उसके
फिर होगा मिलन
थिर होगा जब अंतर का दर्पण !
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
मोबाइल वर्शन देखें
सदस्यता लें
संदेश (Atom)