सुमन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुमन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, जनवरी 10

एक लपट मृदु ताप भरे जो

एक लपट मृदु ताप भरे जो 



बैंगनी फूलों की डाल से

फूल झर रहे झर-झर ऐसे, 

लहरा कर इक पवन झकोरा 

सहलाये ज्यों निज आँचल से !


याद घेर लेती है जिसकी 

बनकर अनंत शुभ नील गगन, 

कभी गूंजने लगता उर में 

अनहद गुंजन आलाप सघन ! 


एक लपट मृदु ताप भरे जो 

हर लेती हृदय का संताप, 

सुधियाँ किसी अरूप तत्व की 

बनी रहतीं फिर भी अनजान ! 


सागर-लहर, गगन-मेघा सा 

नाता उस असीम से उर का, 

कौन समाया किस पल क़िसमें  

ज्योति अगन या गंध सुमन में !



बुधवार, मार्च 3

मन सुमन बना खिलना चाहे

मन सुमन बना खिलना चाहे 

इस पल में कल को ले आना 

बीती बात को दोहराना 

दिलों की पुरानी आदत है !

जीवन प्रतिक्षण कुछ और बने 
रहो गतिशील बस यही कहे 
मुड़ देखे, मन की चाहत है !

हर घटना कुछ दे मुक्त हुई 
वह घड़ी स्वयं में  रिक्त हुई  
  जा टिकना मिथ्या राहत है !
 
नव जीवन में जगना चाहे 
मन सुमन बना खिलना चाहे 
जो पल में जिए इबादत है !

मृत को क्यों ‘अब’ में ढोएं हम 
नित नवल निशा में सोएं  हम 
रहे संग सदा विरासत है !

 

गुरुवार, जनवरी 22

है हवा कुछ बोलती सी

 है हवा कुछ बोलती सी




गंध ले आयी सुमन की
भरे आंचल डोलती सी,
नीर नद की कुछ नमी
राज कोई खोलती सी
है हवा कुछ बोलती सी !

कर रही सरगोशियाँ ये
तोडती खामोशियाँ ये.
उड़ चली पाखी के पंखों
राह उनकी मोड़ती सी
है हवा कुछ बोलती सी !


गुरुवार, जुलाई 19

बस चंद पल और यहाँ


बस चंद पल और यहाँ


बस चंद पल और यहाँ
फिर डेरा डंडा
समेटना होगा
फूल जो उगा है मस्ती में
शाम होते ही उसे
झर जाना होगा
कीमती हैं ये चंद पल
भीतर जो भी
लुटाएं जी भर
सुमन बिखेर देता
 सुरभि ज्यों
दिलों में बस जाएँ जाकर..
न जाने किस देश में
फिर जाना होगा
लोग बेगाने
रास्ता अनजाना होगा
जब तक तेल दीपक में है
रौशनी लुटानी है
जब वक्त आयेगा चुपचाप
बत्ती बढ़ानी है
बन पड़े जितना
चेहरा इस जग एक और  
साफ हो जाये
एक एक बीज से ही
नया उपवन खिल जाये..